इंडियन रेलवे ने लॉन्च किया पहला पॉड होटल, किराया केवल 999 रुपए लेकिन सुविधाएं तमाम, पढ़िए पूरी डिटेल

2 Min Read

इंडियन रेलवे की तरफ से पहली बार पॉड होटल को लॉन्च किया गया है. अगर आप किसी शॉर्ट बिजनेस ट्रिप पर मुंबई जाते हैं, या फिर बच्चों के ग्रुप को सैर पर ले जाना चाहते हैं तो यह होटल ठहरने के लिए शानदार जगह है. इस पॉड होटल में यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके अलावा यहां का किराया भी काफी कम है.

मुंबई के सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड होटल को लॉन्च किया गया है. अगर कोई ट्रेन यात्री ट्रेन की यात्रा के बाद थकान महसूस करता है तो वह भी इस होटल में ठहर सकता है. पॉड होटल में मेहमानों के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यहां पैसेंजर गेस्ट 12 से 24 घंटे तक के लिए ठहर सकते हैं. यहां रुकने का किराया 999 रुपए से लेकर 1999 रुपए तक होगा. वहीं, प्राइवेट पॉड का किराया 1249 रुपए से लेकर 2499 रुपए तक होगा.

पॉड होटल का निर्माण मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पहले फ्लोर पर किया गया है. यहां ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है. यात्रियों के सोने और आराम करने के लिए इसमें छोटे-छोटे बेड लगाए गए हैं. यह रूम एक कंपार्टमेंट की तरह होगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल ऐसे 48 पॉड रूम तैयार किए गए हैं. इनमें प्राइवेट पॉड और क्लासिक पॉड शामिल हैं. महिलाओं के लिए सेपरेट पॉड बनाए गए हैं. इसके अलावा दिव्यांग लोगों के लिए भी स्पेशल पॉड तैयार किए गए हैं.

Share This Article
Leave a Comment