इंतजार कीजिए जल्द ही होगा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल का राजनीति कैरियर का फैसला : प्रदेश आलाकमान

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की मुसीबत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, पूर्व मंडल अध्यक्ष के मामले में उनकी किरकिरी शहर में हो ही रही थी क्योंकि पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के करीबी माने जाते हैं, इसलिए किरकिरी होना स्वाभाविक है। यह मामला शांति नहीं हुआ था कि भाजपा नेत्री ने रायपुर जाकर भारतीय जनता पार्टी के संगठन नेतृत्व से जिला भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत की थी।

उसके बाद से ही संगठन के कुछ पदाधिकारी रायगढ़ आकर भाजपा कार्यालय में भाजपा नेत्री का बयान लिया था, उसके बाद से ही जिला भाजपा अध्यक्ष की मुसीबतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है हालांकि वह पूरे मामले को नकारते हुए अपने खिलाफ साजिश तक बता दिया है। बहरहाल मामला जो भी हो जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी में अपने कार्यकर्ताओं के प्रति अनुशासन की पाठ पढ़ाती है, उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी के आला नेतृत्व ने भी महिलाओं को लेकर हमेशा ही गंभीर और सजग रहा है, यहां तक की भारतीय जनता पार्टी के नेता और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर के लिए कई पहल किए है। यहां तक की पिछली भारतीय जनता पार्टी के सरकार में महिलाओं के लिए के कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई थी, जिसकी कापी कर उसने राज्यों ने भी कॉपी करते हुए अपने राज्य में भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई। यहां तक की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारतीय जनता पार्टी की सबसे असरदार योजनाएं थी, इसके बावजूद भी जिला भाजपा के नेता के खिलाफ इतने बड़े गंभीर आरोप लगने के बाद भी आलाकमान का चुप्पी समझ से परे है जो भारतीय जनता पार्टी अनुशासन की पाठ की बात करती है और अनुशासन के नाम से ही जानी जाती है उस पार्टी में करीब 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी आलाकमान की चुप्पी समझ से परे है ।

इंतजार कीजिए जल्द आएगा निर्णय

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के राजनीति करियर का फैसला बहुत ही जल्द सबके सामने आ जाएगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा देखने वाली बात यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल अपना इस्तीफा स्वयं आलाकमान को सौंपेंगे कि आलाकमान उनसे स्वयं इस्तीफा ले लेगा यह भी इंतजार करने की बात है या फिर जिला अध्यक्ष को क्लीन चिट देकर यथावत अध्यक्ष पद पर बनाए रखेंगे जो भी होगा अब सिर्फ इंतजार के अलावा कुछ भी नहीं जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के नेताओं ने निर्णय लेकर सबको चौंका दिया था जग जाहिर है इसके अलावा दिल्ली आलाकमान भारतीय जनता पार्टी का भी निर्णय से पूरा भारत के अलावा पूरे दुनिया को हिला कर रख देता है उस भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन से कहा जाता है कि इंतजार कीजिए जो भी होगा इस मामले में कुछ बड़ा होने वाला है जिस तरह से प्रदेश संगठन से बात करने पर यह कहा गया की सिर्फ इंतजार कीजिए इसका बहुत ही बड़ा मायने जिला रायगढ़ और भारतीय जनता पार्टी के लिए कुछ बड़ा संकेत है अलावा पूरे भारत में चौका दिया है कुछ इस तरह से प्रदेश के आला नेता ने कहा कि कुछ दिन इंतजार कीजिए इस बात में अपने आप में बहुत सारी बात कह जाती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय से कल शाम को करीब 7:00 से 8:00 के बीच फोन पर बात हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि यह मामला प्रदेश संगठन के संज्ञान में है और आप लोग इंतजार कीजिए ।

विष्णु देव साय
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सीजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button