इनामी कूपन 6 लाख का झांसा देकर ऑनलाइन फ्रॉड एवं ठगी करने वाले के ऊपर एसपी हुए गंभीर

*ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर गंभीर एसपी अभिषेक मीना*….
*आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में गठित किए विशेष टीम*…
*ऑनलाइन फ्रॉड के केस में मिले महत्वपूर्ण सुराग पर आईपीएस प्रभात कुमार के साथ पुलिस टीम मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों में दे रही दबिश*…..
*ईनामी कूपन का झांसा देकर 6 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लाया गया रायगढ़, भेजा गया रिमांड*….
*आईपीएस प्रभात कुमार दिगर राज्य में लगाए हुए हैं कैंप, पुलिस टीम की दबिश जारी*….
*रायगढ़* । ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई चपत की शिकायत को लेकर एसपी अभिषेक मीना बेहद गंभीर हैं ऐसे आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने उनके द्वारा आईपीएस प्रभात कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है जिसे थाना कोतरारोड सहित जिले के अन्य थानों के साइबर क्राइम संबंधी मामलों में आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी के लिए दिगर प्रांत रवाना किया गया है । पुलिस टीम मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में दबिश दिया जा रहा है , टीम को मध्य प्रदेश से थाना कोतरारोड के ऑनलाइन फ्रॉड के केस में एक आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है जिसे मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिला न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया और JMFC रायगढ़ न्यायालय में आज पेश किया गया है । आईपीएस प्रभात कुमार व टीम अभी दिगर राज्य में कैंप लगाए हुए हैं, टीम की कार्यवाही पर अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है ।
*टीम को थाना कोतरारोड़ के इस फ्रॉड केस में मिली सफलता*-
      जानकारी के मुताबिक 6  मई 2019 को थाना कोतरारोड में  बरनसिंह ठाकुर पिता गुहासिंह ठाकुर निवासी ग्राम पंझर थाना कोतरारोड वर्ष 2017 से 2019 तक अलग अलग मोबाईल नम्बरो से अज्ञात आरोपी कॉल कर 10,00000/रुपये का लॉटरी लगा है कहकर पीड़ित से करीब 17-18 खाता धारको के खातो में करीब 6,00000/रुपया जमा कराकर धोखाधडी किया गया था । पीड़ित के लिखित आवेदन पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी । अपराध डायरी थाना प्रभारी कोतरारोड़ आईपीएस प्रभात कुमार अपने हस्ते लेकर नये सिरे से जांच किया गया जिसमें पाये कि पीड़ित के मोबाईल पर बीच बीच में मो.न. 739501XXXX  से कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ईनाम की पैसा क्यों नही ले रहे हो कहकर कॉल करता था । साईबर सेल के माध्यम से संदेही का मोबाइल का टावर लोकेशन जिला टिकमगढ़ (म.प्र.) का प्राप्त हुआ जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री मीना से चर्चा कर दिगर राज्य टीम रवाना की अनुमति लिये । एसपी श्री मीना द्वारा टीम को अन्य थानों के साइबर क्राईम के मामलों में भी आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपे, जिसके बाद टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया     *थाना प्रभारी कोतरारोड के प्रभारी  प्रभात कुमार भा.पु.से., सउनि डी.पी. भारद्वाज, आर. 1088 विकाश प्रधान, 1086 राजेश खाण्डे, 381 गोविन्द पटेल, तथा साईबर सेल रायगढ से दुर्गेश सिंह ठाकुर, थाना कोतवाली के आरक्षक मनोज पटनायक की संयुक्त टीम गठन कर संदेही आरोपी के ठिकाने थाना लिधौरा जिला टिकमगढ़ (म.प्र.) क्षेत्र में दबिश दिया गया । जहां संदेही सुन्दर यादव को अपराध में प्रयुक्त मोबाइल का उपयोग करते हुए पुलिस टीम रंगे हाथ पकड़ी । आरोपी के कब्जे से एक लावा कंपनी का मोबाईल काला रंग का जप्त किया गया है । सुन्दर यादव निवासी थाना लिधौरा जिला टिकमगढ़ (म.प्र.) को दिनांक 07.06.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस टीम द्वारा JMFC न्यायालय जतारा जिला टिकमगढ (म.प्र.) के न्यायालय में पेश कर ट्राजिस्ट रिमाण्ड लेकर आज दिनांक 09.06.2022 को रायगढ़ लाया गया जिसे जेएमएफसी रायगढ़ के न्यायालय में पेश ज्यूडिशिल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । श्री प्रभात कुमार (IPS) एवं उनके साथ पुलिस टीम थाना कोतरारोड व अन्य थानों के प्रकरणो के आरोपियो की पता तलाश हेतु मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में दबिश दिया जा रहा है, पुलिस टीम दिगर राज्य में केम्प किये हुए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button