गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के 18 मुख्य पुराणों में से एक माना जाता है। इसमें प्रभु श्री विष्णु तथा उनके पक्षी गरुड़ के बीच हुई चर्चा का जिक्र किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वर्ग, नर्क, पाप, पुण्य तथा मृत्यु के अतिरिक्त ज्ञान, विज्ञान, भक्ति, सदाचार तथा धर्म से संबंधित विभिन्न बातों के बारे में बताया गया है। इसके माध्यम से आमजनमानस को कल्याण का रास्ता बताया गया है। गरुड़ पुराण में कही गई बातों का अनुसरण करके जीवन में आने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
इसी प्रक्रिया में गरुड़ पुराण में ऐसे घरों का जिक्र किया गया है, जहां का भोजन करने से मनुष्य पाप का भागीदार बन जाता है क्योंकि भोजन के माध्यम से व्यक्ति के विचार तथा उसके घर की ऊर्जा शरीर में जाती है। अगर विचार तथा ऊर्जा नकारात्मक होगी तो वो आप पर भी वही प्रभाव छोडे़गी।
जानिए उन घरों के बारे में जहां का भोजन करना वर्जित माना गया है:-
1- जिन्हें बेहद अधिक गुस्सा क्रोध आता है, उनके घर का भोजन करने से परहेज करना चाहिए नहीं तो उनका ये गुण आपमें भी आ सकता है। इसीलिए कहा जाता है जैसा अन्न, वैसा मन।
2- जो राजा अत्यंत क्रूर हो, अपनी प्रजा पर अत्याचार करता हो, उसके घर का खाना भी कभी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ये भोजन आपको उसके पाप का भागीदार बनाता है।
3- किन्नर प्रत्येक प्रकार के व्यक्तियों से दान लेते हैं मतलब उनके घर हर प्रकार का धन आता है। इसलिए किन्नरों के घर का खाना नहीं खाना चाहिए।
4- किसी चोर अथवा अपराधी के घर में यदि आप भोजन करते हैं तो उसके घर की नकारात्मकता भोजन के माध्यम से आपके शरीर में भी जाती है तथा इससे आपके भी विचार दूषित होते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों के घर का भोजन कभी न खाएं।
5- जिनके घर लोग बीमार हैं, उनके घर में बैक्टीरिया हो सकते हैं, ऐसे व्यक्तियों के घर में खाना खाने से बचना चाहिए।
Read Next
5 hours ago
संस्कार के विद्यार्थियों को मिला फायर सेफ्टी का प्रशिक्षण होमगार्ड की टीम ने बताया संकट से बचने का उपाय
5 hours ago
बिजली बिल बढ़ाना फिर बिल हाफ योजना लगभग बंद करना आमजन पर है दोहरा झटका
5 hours ago
51 लाख की अवैध शराब की तस्करी करते तस्कर को जशपुर पुलिस ने धर दबौचा
5 hours ago
हर घर तिरंगा अभियान – घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी आंदोलन का बने हिस्सा
7 hours ago
पंचायत सचिवो ने CEO के आदेश की उड़ाई धज्जियां, सूचना अधिकार के तहत जानकारी देने से कर रहे इनकार
12 hours ago
वन विभाग द्वारा हाथी से जनहानि के मामले में परिजनों को प्रदाय की जा रही तत्कालिक सहायता राशि…
13 hours ago
छत्तीसगढ़ की पुनरीक्षित हॉफ बिजली बिल योजना से 31 लाख सामान्य और कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगा पूर्ववत लाभ
13 hours ago
महामहिम राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सुमन होगें सम्मानित
13 hours ago
सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही – अरुण साव
1 day ago
महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से, छेड़छाड़ करना आरोपी को पड़ा महंगा, भेजा गया जेल…
Back to top button