Raigarh News : महुआ बाटनें को लेकर हुए विवाद में बेटे ने मां को डंडा मारकर किया हत्या…
Raigarh News
थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपित जनेव राम बैगा के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपित की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ कर आरोपित के मेमोरेंडम पर पांच लकड़ी का डंडा जप्त कर आरोपी को थाना लाया गया । आज आरोपित जनेव राम बैगा को कापू पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
Raigarh News : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर हत्या के गंभीर अपराध में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।



