जब तनुश्री दत्ता ने विवेक अग्निहोत्री पर लगाया था ‘गलत डिमांड’ का आरोप, फिर उछला पुराना मामला

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बीच उनसे जुड़ी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सीज वायरल हो रही हैं। मीटू मूवमेंट के दौरान तनुश्री दत्ता उन पर शूट के दौरान गलत डिमांड करने का आरोप लगा चुकी हैं। यह मामला फिर से सुर्खियों में है। तनुश्री दत्ता ने विवेक के साथ चॉकलेट फिल्म में काम किया था। फिल्म 2005 में आई थी। तनुश्री ने बताया था कि उस वक्त उनके बचाव में इरफान खान और सुनील शेट्टी बोले थे। तनुश्री के आरोप के बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक स्टेटमेंट जारी किया था और उनके आरोपों को मनगढ़ंत बताया था। साथ ही तनश्री पर मानहानि का केस करने की जानकारी भी दी थी।

पुराना मामला हो रहा वायरल

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो चुकी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। लोग दो हिस्सों में बटे हैं, कुछ सपोर्ट में हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं। इस बीच विवेक से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी खबरों में हैं। पुराना मामला वायरल हो रहा है जिसमें तनुश्री दत्ता ने विवेक पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था।

सुनील शेट्टी और इरफान ने किया था बचाव

तनुश्री दत्ता ने DNA को बताया था, एक ऐक्टर (इरफान खान) का क्लोजअप था। मेरा शॉट भी नहीं था। उन्होंने कहा था, कपड़े उतारकर उसके सामने डांस करो। उसे इशारे दो। इस पर इरफान ने जवाब दिया था, मुझे ऐक्टिंग आती है और इशारों की जरूरत नहीं है। वहां सुनील शेट्टी भी थे। वह बोले थे, मैं उधर आके दूं तुझे क्यूज (इशारे)।

विवेक अग्निहोत्री ने दिया था जवाब

तनुश्री के आरोप के बाद विवेक अग्निहोत्री ने लंबा स्टेटमेंट जारी किया था। यह उनके वकील की तरफ से था। इसमें लिखा था, तनुश्री दत्ता ने मेरे क्लाइंट के खिलाज जो गलत व्यवहार/हैरासमेंट के आरोप लगाए हैं एकदम, झूठे, मनगढ़ंत और अफसोसजनक हैं। ये आरोप पब्लिसिटी के लिए और आपसी खुन्नस में गलत मंशा से लगाए गए हैं। नोटिस में यह जानकारी भी दी गई थी कि तनुश्री दत्ता के खिलाफ मानहानि केस के लिए लीगल नोटिस भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button