ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 किया गया
जशपुरनगर 23 मई 2022/प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी कराने का अंतिम तिथि दिनांक 31 जुलाई 2022 कर दिया गया है। 24 मई 2022 तक की स्थिति में पीएम-किसान https://pmkisan.gov.in
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के द्वारा जिले के पंजीकृत किसानों का ई-केवाईसी का कार्य तथा पंजीकृत हितग्राहियों का बैंक खाता से लिंक कराने का कार्य समयावधि अर्थात् 31 जुलाई 2022 से पूर्व कराने हेतु कृषि, राजस्व एवं पंचायत विभाग को निर्देश दिये गए है।




