एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, सरपंच पर लगाया गंभीर आरोप

1 Min Read

धमतरी: जिले के कुरूद में एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर सेवन कर लिया। सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी का इलाज जारी है।

दरअसल, ग्राम जुगदेही निवासी दिलीप यादव पर गांव के ही नेमीचंद बढ़ई के घर में घुसकर 500 रुपए और पायल की चोरी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि गांव के सरपंच, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष और पंच दिलीप के घर आए थे। सभी ने उन पर चोरी का आरोप लगाया, साथ ही कबूल करने के लिए दबाव बना रहे थे।

वहीं, आरोप स्वीकार नहीं करने पर गांव से बाहर निकाल देने की धमकी दी, जिससे पूरा परिवार काफी परेशान था। रविवार को दिलीप को पुलिस भी पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। बेबुनियाद आरोप से क्षुब्ध होकर दिलीप ने अपने पत्नी,दो बेटे और दो बेटियों के एक साथ घर में रखे जहर को खा लिए।

Share This Article
Leave a Comment