शिक्षक दिवस में महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर बच्चों ने लोगों का किया ध्यान आकर्षित

दिनेश दुबे
आप की आवाज

[img-slider id="274450"]

*शिक्षक दिवस में महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर बच्चों ने लोगों का किया ध्यान आकर्षित
बेमेतरा 07 सितम्बर 2022-बेमेतरा जिले में शिक्षक दिवस के अवसर पर 37वें शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कृषि उपज मण्डी बेमेतरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास व धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस के मौके पर सेल्फी जोन बनाया गया था जिसमें ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा के विद्यार्थियों ने महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर लोगों को प्रेरणा दी। इनमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृषणन की भूमिका के रुप में समरथ सिंह खनूजा, स्वामी विवेकानंद-समरत सिंह चावला, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम-काश्वी साहू, सावित्री बाई फूले-काव्या साहू, आचार्य चाणक्य-हिमांचल पुरी गोस्वामी शामिल हैं।
*मुख्यमंत्री ने बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति के लिए उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़  गुरूदयाल सिंह बंजारे, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, लक्ष्मण चंद्राकर, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे, कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी अविनाश तिवारी ज्ञानोदय स्कूल सहित अन्य अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button