ऑटो वाला बना हैवान : 7 साल की मासूम के साथ अपहरण कर किया दुष्कर्म

धमतरी: जिले में 7 साल की मासूम से कुरूद इलाके का रहने वाला ऑटो चालक महेश कुमार ओझा दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने 8 साल के भाई के साथ शुक्रवार सुबह 8 बजे अपने नानी के घर से वापस अपने घर आ रही थी। इतने में आरोपी महेश कुमार ओझा रास्ते में अपनी ऑटो लेकर पहुंच गया। इसके बाद उसने दोनों भाई बहन को रोक लिया और लड़की के भाई को वहां से भगा दिया। भाई को भगाने के बाद आरोपी ने बच्ची को जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और वहां से निकल गया। बाद में महेश ने बच्ची के साथ रेप किया और बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर निकल गया। घटना के बाद लड़की रोती हुई अपने घर पहुंची और अपनी परिजनों को इस बात की शिकायत की। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महेश कुरूद इलाके का रहने वाला है। मामला सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a review