रायगढ़. । देश-प्रदेश के साथ जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि सभी लोग सेंटर में पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि कोरोना महामारी से मुक्ति मिल सके। वहीं दूसरी तरफ ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सेंटरों में हो रही भीड़ का फायदा उठाते हुए रुपए लेकर टीका लगाने का मामला सामने आया है
जो जानकारी मिली उनके अनुसार रामभाठा मैदान स्थित स्वास्थ्य केंद्र में शुरू से ही वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। इस दौरान बिते ५ मई को शासन से आदेश आने के बाद यहां १८ प्लस वालों का भी टीकाकरण करने का आदेश दिया गया। जिससे यह सेंटर बस्ती के बीच में होने के कारण यहां लगातार लोगों की भीड़ हो रही थी। इस बीच यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों द्वारा पैसे लेकर लोगों को वैक्सीन लगाया जाने लगा इसकी जानकारी मंगलवार दोपहर को आम लोगों को हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान कुछ देर के लिए वैक्सीनेशन का काम रूक गया था। इस बीच जब उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाईश देते हुए कहा कि इस मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई जाएगी।
क्या कहा अधिकारियो ने इस मामले को लेकर
इस पुरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोपहर में हंगामे की शिकायत मिली थी जिस पर जाकर मामले को शांत कराते हुए जांच का आदेश दिया गया है। जांच में अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यहां के सभी कर्मचारियों को आज बुधवार से बदली भी की जाएगी इसकी जानकारी दी गई थी




