
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
लवन पुलिस चौकी से एक बड़ी सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है जहां एक गांव से दो युवकों को फर्जी सब इंस्पेक्टर अधिकारी बनकर जया हॉस्पिटल संडी के संचालक नारायण साहू द्वारा खुद के एंबुलेंस वाहन में अपने दो स्टॉप व अन्य सहयोगी सहित 7 लोगों के द्वारा किडनैप किया गया था। शिकायत के बाद लवन पुलिस द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए सक्रियता के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं किडनैप किए गए दो युवकों में से एक युवक अभी भी लापता हैं जिसकी पतासाजी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारी की भारती साहू पिता स्व. महेन्द्र साहू के घर 16 सितम्बर की रात्रि 1.30 बजे एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 22 डब्लू 0531 में अज्ञात व्यक्ति आकर दरवाजा खोलने के लिए बोला, दरवाजा खोली तो उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि मैं पुलिस सब इंस्पेक्टर हॅू मेरे साथ ये सभी मेरे स्टाफ है। तुम्हारा लड़का यशवंत साहू को बुलाओ जिसके बाद पीडिता ने अपने लड़के को घर से बुलाया। जिसके बाद उन्होने लड़के को अभद्रता पूर्वक गाली गलौज देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। बड़ा लड़का मनोज के द्वारा मना करने पर उसके साथ भी मारपीट किया गया। दोनो खींचकर जबरदस्ती अपने साथ सभी को एम्बुलेंस में बैठाया और बोला कि एक लड़की पलारी थाने से भागी है। जिसके संबंध में दोनो को थाने ले जा रहे है कहते हुए यशवंत साहू और मनोज को एम्बुलेंस में जबरदस्ती पूर्वक कीडनैप करके ले गए। जिसके कुछ समय बाद पीडिता ने पलारी थाने में जाकर पुछताछ किये तो पलारी थाने वाले बताया कि यहा किसी भी व्यक्ति को पुछताछ के लिए नहीं लाया गया है। अगले दिन सुबह 7 बजे यशवंत साहू अपने मोबाईल से अपने चाचा गजानंद साहू के नम्बर पर सम्पर्क किया। उनके द्वारा बताया कि डोंगरगढ़ लेकर आ गए है। रायपुर रेल्वे स्टेशन से बोलेरो वाहन में बैठाकर डीजल डलवाने की मांग कर रहे है। जिसके पश्चात फोन पे के माध्यम 5 हजार रूपये फोन पे किया। पीडिता के बड़ा लड़का मनोज साहू ने अपनी मां को बताया कि हमारे साथ बहुत मारपीट कर रहे है। मुझे हसौद थाना लेकर जा रहे है। और यशवंत को कुम्हारी (रायपुर ) में उतार दिये है। जिसके पश्चात पीडिता ने अपने देवर गजानंद साहू व अश्वनी साहू को हसौद थाना बिलासपुर भेजी जहा मनोज साहू हसौद थाना में मिला। हसौद पुलिस थाने में पुछताछ में जानकारी मिला कि पुलिस थाने वाले किसी को नहीं लाये है तब पीडिता को पता चला कि फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर दोनो लड़को किडनैप करके एम्बुलेंस में बिठाकर अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा अपरहण करके ले गये है। पीडिता का छोटा लड़का यशवंत साहू अभी तक वापस नहीं आया है। पीडि़ता के बड़ा लड़का मनोज साहू ने घर पहुंचने के बाद बताया कि चार लोगों के अलावा चंदन कर्ष, प्यारे लाल साहू, वंशी प्रसाद भी थे, जो पीडि़ता के लड़कों के साथ मारपीट किये है। लवन पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करके पुछा तो आरोपियों ने बताया कि नारायण साहू पिता मनहरण साहू उम्र 36 वर्ष ग्राम चिस्दा सब इन्स्पेक्टर बना था। कृतिवास उर्फ कृष्णा चैधरी पिता तरूण चैधरी उम्र 29 वर्ष ग्राम सण्डी एमबीबीएस डाॅक्टर है। अमित कुमार रात्रे पिता परस कुमार रात्रे उम्र्र 29 वर्ष ग्राम टुण्डरी बिलाईगढ़, भी डाक्टर है। सुनील कुमार टण्डन पिता सोनू राम टण्डन उम्र 33 वर्ष ग्राम लुटूडीह थाना पलारी, चंदन कर्ष पिता लच्छन कर्ष उम्र 22 वर्ष ग्राम हसौद, प्यारे लाल पिता बेदराम साहू उम्र 42 वर्ष ग्राम हसौद, वंशी प्रसाद पिता खीखराम बरेठ उम्र 39 वर्ष ग्राम चिस्दा के खिलाफ लवन पुलिस ने मामला धारा 294, 323, 170, 365, 34 के तहत मामला पंजीबद्व कर आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल दाखिल कर दिया गया है। उक्त कार्यवाही में लवन पुलिस का प्रमुख योगदान रहा।