छत्तीसगढ़

कोरबा में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान हादसा : 10 वर्षीय बच्चा हसदेव नदी में डूबा, रेस्क्यू जारी

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हसदेव नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों के बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई। सर्वमंगला मंदिर घाट के पास स्नान कर रहा 10 वर्षीय मासूम गहरे पानी में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा पुलिस, SDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक खोजबीन जारी रही।

कैसे हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि बच्चा पुरानी बस्ती इलाके का रहने वाला था। वह अपने मित्र के साथ सुबह-सुबह पुण्य स्नान करने घाट पर पहुंचा था। दोनों बच्चे नदी में उतरे, लेकिन पानी की गहराई बढ़ने पर बच्चा अचानक संतुलन खो बैठा और तेज धारा में बह गया। उसके साथ रहे बच्चे ने तुरंत लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों की बदहाली

घटना की खबर सुनते ही बच्चा के परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घाट पर इकट्ठा हो गए। मासूम के लापता होने की खबर से माहौल गमगीन हो गया। परिवार रो-रोकर बेहाल है, वहीं लोग बच्चे के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

कठिनाइयों के बीच जारी सर्च ऑपरेशन

हसदेव नदी की तेज धारा और गहराई के चलते गोताखोरों को खोज अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। SDRF टीम देर रात तक पानी में सर्च ऑपरेशन चलाती रही।

स्थानीय लोगों ने की सुरक्षा उपायों की मांग

घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से स्नान पर्वों के दौरान नदी किनारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लाइफगार्ड तैनात करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button