न्यूज़

कम कमाता था पति तो हैवान बन गई पत्नी, रात को अचानक…

जयपुर: राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में आपसी विवाद के बाद एक पत्नी ने अपने पति को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना बाड़मेर शहर की है। शहर कोतवाल उगमराज सोनी ने जानकारी दी है कि मृतक की पहचान अनिल कुमार उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी मंजू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोंनो के बीच काफी समय आए दिन झगड़े हो रहे थे। बताया गया कि मृतक की पत्नी अपने पति की कम कमाई की वजह से उससे झगड़ती थी। पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद पत्नी ने पहले अपने पति को नींद की गोलियां दी, जिससे वो बेहोश हो गया, उसके बाद बेल्ट से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आदतन शराबी थे।

मृतक की मां ने इस संबंध में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया को उसे कल देर रात उसकी बहू की जोर-जोर से रोने की आवाज आयी, जिसके बाद जब वह कमरे में पहुँची तो उसने देखा उसका बेटा नीचे पड़ा हुआ है और उसके पास उनकी पत्नी जोर-जोर से रो रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आस-पास के पड़ोसी भी घर पर पहुंचे और अनिल को अस्पताल ले गए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए थे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button