छत्तीसगढ़

कैसे गांजा तस्करों के साथ सेटिंग कर रहे पुलिस वाले : पहले पकड़ा, फिर सेटिंग कर छोड़ा…जानिए पूरा मामला

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लवन पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस वालों का गांजा तस्कारों से सौदेबाजी करने का आडियो सामने आया है। इस आडियो में साफ-साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह पुलिस वाला और गांजा तस्कर पैसों के लेन-देन की बात कर रहे हैं। इस आडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने दिखावे की कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी को लवन पुलिस ने 1 क्विंटल गांजा जब्त किया था। उसी के बाद लेन-देन हुआ और मामला रफा दफा कर दिया गया। आरोपियों के परिजन कह रहे हैं उन्होंने लवन पुलिस को दो किस्तों में 6 लाख रुपये दिए हैं। लेकिन किसी तरह इस बात की जानकारी बलौदाबाजार एसपी तक पहुंची और उन्होंने साइबर सेल को इस मामले के पीछे लगाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक साइबर सेल की टीम ने पुलिसवालों को गांजा तस्करों के साथ पार्टी करते पकड़ा। अफसरों तक बात पहुंचने के बाद मामले में लीपापोती करने के लिए पुलिस अब एक क्विंटल गांजा जब्त कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी शो कर रही है। हालांकि अब बालौदाबाजर एसपी का कहना है कि वे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। जांच में यदि कोई दोषी पाया गया तो वे जरूर कार्रवाई करेंगे।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button