
करीना कपूर और रिया कपूर का वॉट्सऐप चैट लीक, देखिए सहेलियों के बीच होती हैं क्या बातें
करीना कपूर और रिया कपूर के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। अब इन दोनों सहेलियों का वॉट्सऐप चैट सामने आया है। सिलेब्स अक्सर अपनी पर्सनल बातचीत लोगों से छिपाते हैं। अब करीना ने खुद ही इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। दोनों के बीच रात 9 बजे के बाद की बातचीत है। बता दें कि रिया और करीना दोनों को ही कोरोना हो चुका है। अब ऐसा लग रहा है कि दोनों खा-पीकर अपना ध्यान रख रही हैं। चैट में भी खाने पर चर्चा है। बीते दिनों करीना करिश्मा के साथ भी स्ट्रॉबेरी और क्रीम खाती नजर आई थीं।
करीना बोलीं नहीं पसंद हॉट चॉकलेट
करीना कपूर और उनकी वीरे रिया कपूर के बीच मजेदार चैटिंग सामने आई है। करीना ने खुद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें रिया करीना को टेस्टी ऑफर दे रही हैं। रिया ने लिखा है, क्या मैं तुम्हें हॉट चॉकलेट और व्हिप्ड क्रीम भेजू? इस पर करीना ने जवाब दिया है, नहीं मुझे नहीं पसंद है। हॉट फज सॉस और वनीला आइसक्रीम? इस पर करीना का जवाब है, हां ये बेस्ट है। आगे रिया ने लिखा है, मैं बिस्किट्स और हॉट फज भेज रही हूं, वनीला आइस्क्रीम ऑर्डर कर लो। करीना ने रिया के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाया है। साथ में लिखा है, ये बीतचीत बहुत अच्छी लगती है।
