
कलेक्टर ने गम्हरिया गोठान एवं धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण
बालाछापर गोठान का निरीक्षण करके समूह के महिलाओं को आजीविका से जुड़ने के दिये निर्देश, गम्हरिया गोठान समूह की महिला दोना-पतल निर्माण एवं मुर्गीपालन से बन रही हैं आत्मनिर्भर
जशपुरनगर 21 जनवरी 2021/कलेकटर श्री महादेव कावरे ने आज गम्हरिया गोठान एवं धान खरीदी केन्द्र, बालाछापर का सी.सी. रोड़ और बालाछापर गोठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोट खाद्य, दोना-पतल बानाने वाली समूह की महिलाओं व मुर्गी पालन कर रही महिलाओं से जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री.के.एस. मण्डावी, जशपुर के सीईओ. श्री प्रेमसिंह मरकाम्, पशुपालन अधिकारी, श्री जी.एस. तंवर एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
गम्हरिया के राधाश्रीकृष्ण स्व सहायता की महिलाओं ने बताया कि 10 महिलाएं मिलकर मुर्गी पालन कर रहीं हैं, और एक सप्ताह में लगभग 2300 रूपये का मुर्गी बिक्री कर चुके हैं। इसी प्रकार चप्पल बनाने वाली स्व-सहायता की महिलाओं ने भी लगभग 25000 रूपये का चप्पल बिक्रय कर चुकी हैं। इसी प्रकार दोना-पतल बानाने वाली रातरानी स्व-सहायता समूह की महिला भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गयी हैं उन्होनें भी बताया कि एक सप्ताह में लगभग 800 रूपये का दोना-पतल बिक्रय कर चुकी हैं। कलेक्टर ने इसके लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया और किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली। केन्द्र के क्षमता के अनुसार ही प्रतिदिन टोकन काटने के निर्देश दिये हैं। सोसायटी प्रबंधक ने बाताया कि अब तब गम्हरिया गोठान में 13826.00 क्विंटल धान खरीदी किया गया है। 482 किसानों से धान खरीदी की गई है और खाते में 4521007 रूपये राशि का भुगतान किया गया है। सोसायटी में 1942 बारदानें उपलब्ध हैं। कलेक्टर ने बालाछापर के सी.सी.रोड़ का भी निरीक्षण किया। आरईस. विभाग को रोड़ का सुढ़िकरण करने के निर्देश दिये। रोड़ के किनारे रानीदाह के लगे बोर्ड को एन.एच. रोड़ पर लगाने के निर्देश दिये हैं ताकि आवागमन करने वालेे लोग आसानी से रानीदाह तक पहुंच सकें। उन्होने बालाछापर गोठान का निरीक्षण करके समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन, बकरीपालन करवाने के लिए एवं अन्य अजीविका से जुड़ने के लिए कहा गया है साथ ही बास के शेड बनाने के निर्देश दिये हैं।