
कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 के नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं व्यापारी संघ की ली समन्वय बैठक….
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को मिलकर कार्य करने के दिये निर्देश, भय के साथ नही खुशी के साथ काम करते हुए संक्रमितों के ईलाज के लिए सभी चिक्तिसक अपना बेहतर प्रदर्शन दे – कलेक्टर, कोरोना के नियंत्रण हेतु टीम वर्क आवश्यक- कलेक्टर श्री कावरे
जशपुरनगर 27 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कॉलेक्ट्रोरते सभाकक्ष में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिये स्वास्थ्य विभाग एवं व्यापारी संघ की समन्वय बैठक ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री के.एस. मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी सुथार, सिविल सर्जन श्रीमती एफ. खाखा, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं जिला व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण हेतु टीम वर्क आवश्यक है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संकट की ऐसी परिस्थिति में लोगों की सेवा करना पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए सभी डॉक्टर की ड्यूटी मरीजो के ईलाज में लगाई जाए। कोई भी चिकित्सक इस दौरान अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
कलेक्टर ने उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि भय के साथ नही खुशी के साथ काम करते हुए संक्रमितों के ईलाज के लिए सभी चिक्तिसक अपना बेहतर प्रदर्शन दे। साथ हो उन्होंने हॉस्पिटल के भीतर अनावश्यक लोगों का प्रवेश को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर ने व्यापारी संघ से भी यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री डिंपल जैन ने कलेक्टर को कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।