छत्तीसगढ़न्यूज़

कलेक्टर ने ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि लोगों को आवागमन की सुविधा का लाभ देने के लिए सड़क निर्माण कार्य को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी, किसी भी प्रकार की देरी नहीं चलेगी काम की डेली करें रिपोर्टिंग

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 05 नवंबर 2022/कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खंड के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सोगडा सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे सड़क गजमा से पकरीटोली और आस्ता के सड़क निर्माण का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को कड़ी हिदायत देते हुए समय पर निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी नहीं चलेगी लोगों को आवागमन की सुविधा का बेहतर लाभ देने के लिए सड़क निर्माण कार्य को पूरा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई समस्या आती तत्काल अवगत कराएं समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा किसी भी स्थिति में सड़क का निर्माण कार्य रुकने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button