कलेक्टर ने पत्र जारी कर सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर कम करने अधिकारी-कर्मचारियों सेे हेलमेट पहनने का किया आग्रह

2 Min Read

जशपुरनगर 09 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने मोटरयान अधिनियम के तहत् दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने के साथ ही हेलमेट पहनने के फायदों के संबंध में जागरूक करने के लिए पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने  जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी जो दो पहिया वाहन के उपयोग करते है। उन्हें कार्यालय आने जाने एवं बाहर हेलमेट का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उन्होंने जारी पत्र में कहा कि प्रत्येक दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने  कहा हेलमेट पहनने से दुर्घटना के समय आपकासिर ही नहीं रीढ़ की हड्डी की भी सुरक्षा होती है। दो पहिया चलाते समय अगर आपने हेलमेट पहना हुआ है, ता ये आपके आंखों के लिए भी ठी है। हेलमेट पहनना कानों की सेहत का भी ख्यात रखता है इससे ध्यान केन्द्रीत करने में भी आसानी होती है।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में आये दिन मोटरसायकल से होने वाली दुर्घटनाओ  से मौतों का आंकड़ा विगत वर्षाें में ज्यादा है, जिसका मुख्य कारण वाहन चालकों एव साथ में बैठे व्यक्तियों का हेलमेटर नहीं पहनना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में कुल 141 दुर्घटना हुए जिनमें 156 की मृत्यु, वर्ष 2020 में 88 दुर्घटना में 97 की मृत्यु तथा वर्ष 2021 में 113 दुर्घटना हुए जिनमें 120 की मृत्यु हुए है। जिले में इन

Share This Article
Leave a Comment