छत्तीसगढ़न्यूज़

जिला चिकित्सालय में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को चिकित्सा क्लीनिक का होगा आयोजन, सिकलसेल, थैलेसीमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों का किया जाएगा जांच

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

जशपुरनगर 20 मार्च 2023/जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को प्रातः 10.00 बजे से सिकलसेल, थैलेसीमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों के जांच एवं उपचार हेतु संगवारी टीम अंबिकापुर के सहयोग से चिकित्सा क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला नोडल अधिकारी चिरायु, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक को सिकलसेल, थैलेसीमिया, हृदय रोग के मरीज एवं गैर संक्रामक रोग से ग्रसित गंभीर मरीजों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं। ताकि क्लीनिक में अधिक से अधिक संख्या में मरीजों को लाभान्वित किया जा सके।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button