कलेक्टर श्री कावरे ने अधिकारी व कर्मचारियों को दिलाई आतंकवाद से लड़ने  की शपथ

1 Min Read

जशपुरनगर 21 मई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट  कार्यालय कक्ष में  विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर पीए एवं स्टेनो श्री अजय सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment