
धान खरीदी केन्द्र का निगरानी समिति के सदस्यों ने किया निरीक्षण
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
कसडोल विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी 2021-22 में पारदर्शिता लाने के लिए निगरानी समिति के सदस्यों का गठन किया गया है। इसी क्रम में 07 जनवरी 2022 को धान खरीदी केन्द्र लवन में निगरानी समिति के सदस्यो द्वारा उपार्जन केन्द्र पहुंचकर व्यववस्था का जायजा लिया गया। इस मौके पर शमिति प्रबंधक चन्द्रमौलि गंधर्व ने निगरानी समिति के सदस्यों को धान उठाव के समस्यों को अवगत कराया। किसानों को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होना बताया। इस दौरान निगरानी समिति के सदस्य देवीलाल बार्वे पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष, मृत्युजंय पाण्डेय पार्षद नगर पंचायत लवन, चुन्नीलाल, पुनूराम बंजारे, चन्द्रमौलि गंधर्व व किसानों में डंकू कात्रे, राजाराम साहू, उदेराम टण्डन, साधुराम, सुमन रजक, बिसौहा, राजकुमार सहित समिति केे कर्मचारी राहुल यदु, महेश कुर्रे, ईश्वर साहू, तकेश्वर, अनिल, उमाशंकर सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।


