छत्तीसगढ़न्यूज़

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी से मिली सांसद गोमती साय…..सरईपाली – सारंगढ़ – रायगढ़ मार्ग एन एच 153 एवं मसनियाकला से रेंगारपाली मार्ग एन एच 49 के गुणवत्ता एवं प्रगति के विषय पर की चर्चा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

फरसाबहार। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गड़करी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 153 सरईपाली – सारंगढ़ – रायगढ़ मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 मसनियाकला से रेंगारपाली मार्ग के गुणवत्ताविहीन निर्माण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण नही होने के विषय को लेकर चर्चा की। जिस पर मंत्री जी द्वारा जांच कराने एवं संबंधित अधिकारियों से इस विषय पर जानकारी लेकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। साथ ही उक्त निर्माण कार्य को उच्च माप दंड अनुरूप अतिशीघ्र तैयार करने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button