11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

के आई टी कालेज को बनाया जा रहा कोविड हॉस्पिटल-संक्रमित मरीजो का होगा उपचार

पुनः वरदान साबित होगा के आई टी कालेज कोविड सेंटर के रूप में-कमिश्नर

रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा के आई टी कालेज को एक बार फिर कोविड हॉस्पिटल बनाया जा रहा है जहां संक्रमित मरीजो का इलाज स्वच्छ और सर्वसुविधा वातावरण में किया जाएगा,पहले भी इस सेंटर से हजारों संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर सुरक्षित लौटे है ।
जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन भी अब पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है। पिछली बार की भांति इस बार भी मरीजों की संख्या को देखते हुए केआईटी कॉलेज को फिर से एक बार कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, जहां बाहर से आए हुए पॉजिटिव लोगों का इलाज किया जाएगा प्रथम चरण में वहां 300 बेड की व्यवस्था की जाएगी जिसके मद्देनजर आज कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर निगमायुक्त आशुतोष पांडे अपने दल बल के साथ केआईटी कॉलेज पहुँचकर साफ सफाई,पानी,इलेक्ट्रिसिटी आदि सुविधाओ का जायजा लिया और निगम के अधिकारी कर्मचारी समेत पचासों कामगार को ब्यबस्था बनाने काम पर लगाया।
निःसंदेह के आई टी सेंटर एक बार पुनः लोगो को अपने आँचल में लेकर उन्हें इस जंग से जिताएगा।

निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर केआईटी कॉलेज को कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया जा रहा है और सबसे पहले साफ सफाई के लिए यहां दिन-रात करीब 45 से 50 कामगार लगाए गए हैं, साथ ही साथ दो दरोगा और एक स्वास्थ्य अधिकारी की भी नियुक्ति वहां की गई है। लगभग साफ सफाई का कार्य वहां 75% प्रतिशत हो चुका है और पीडब्ल्यूडी विभाग और ट्राइबल विभाग से समन्वय करके काम किया जा रहा है। बेड, गद्दे, चादर, तकिया, वहां लगाए जा रहे हैं। पानी और बिजली सप्लाई के लिए भी पीडब्ल्यूडी से समन्वय किया जा रहा है। बहुत जल्द यह बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे की आम जनता को पिछले साल की भांति इस वर्ष भी यह सुविधा प्राप्त होगी और यहां रहने वाले सभी मरीजों का अच्छे से देखभाल और उपचार किया जाएगा जिससे कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जा सके।
पिछले बार भी जिले के लिए वरदान साबित हुआ था, इस बार भी यह जिले के लिए वरदान साबित होगा।
जल्द ही कलेक्टर सर के निर्देशानुसार सेंटर को स्टार्ट किया जाएगा।

Related posts

छोटी-छोटी उपलब्धियां जिंदगी में लाती हैं बड़ा बदलाव, सर्वेक्षण में हुआ खुलासा

ADMIN DESK

छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो स्पर्धा में कोरबा की टीम बिलासपुर हुई रवाना…

ADMIN DESK

उद्यानिकी विभाग में सब्जी फसलों के विविधीकरण हेतु प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aapki Aawaz

Leave a Comment