क्षेत्रवासियों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर जांच सुविधाएं
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगभग 1046 अटल अरोग्य लैब का शुभारंभ किया गया है। राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना तहत नागरिको को 133 तक की संख्या में विभिन्न नैदानिक परीक्षण निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे है। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन में क्षेत्रवासियो के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अटल लैब का शुभारंभ किया गया। इस अटल लैब का शुभारंभ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप बांधे ने किया। इस मौके पर डॉ. बांधे ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लवन में अटल लैब का शुभारंभ होना काफी सौभाग्य की बात है। इस अटल लैब से 133 से अधिक प्रकार की मेडिकल जांचे मुफ्त होती है। इस जांच सुविधा के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और बीमारी का समय पर पता लगाना है। जिसे चिकित्सकों को राहत मिलेगी। इस दौरान डॉ. गुरू गोविंद वर्मा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अरविंद कुमार टण्डन, लैब टेक्नोलॉजिस्ट अंतुराम केंवट, राकेश काटले, दिनेश वर्मा, शुभम यादव, लिलेश्वरी केंवट, सरिता पैकरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अन्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में अटल लैब का शुभारंभ किया गया











