शासकीय हाईस्कूल चिरपोटा में ग्रीन डे आयोजन व नशा मुक्ति शपथ
बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ब्रम्हकुमारी संस्थान द्वारा पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की स्मृति में चलाए जा रहे दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार संस्थान से बी.के.नीरा,बी.के.ज्योति का आगमन शासकीय हाईस्कूल चिरपोटा हुआ। वहां पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और संस्कारयुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ब्रम्हकुमारी बहनों ने व्यसनों से बचने के लिए आत्मनियंत्रण,दृढ़ संकल्प अपनाने को कहा। इसी के साथ विद्यालय में ग्रीन डे का भी आयोजन किया गया। संस्कृत की व्याख्याता कृष्णा पांडेय ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र कुमार सोनवानी, जीवन लाल रजक,कृष्ण कुमार वर्मा,ऋचा तिवारी, दिलेश कुमार फेकर सहित स्कूली छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित थे।











