
सक्ती। स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत लगातार क्षेत्र में कोरोना महामारी के संबंध में नजर बनाए रखे हुए हैं साथ ही आवश्यकता अनुसार समय समय पर अपने निधि से क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ करने प्रयास भी कर रहें है।
इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने बताया कि माननीय विधायक चरणदास महंत के निर्देश पर एसडीएम सक्ती बीएस मरकाम द्वारा क्रान्तिकुमार महाविद्यालय जेठा स्थित कोविड सेंटर में संक्रमितों की नकारात्मकता को कम करने के लिए उनके मनोरंजन के कई साधन जैसे टीवी,कैरम,शतरंज, लूडो आदि उपलब्ध कराया गया। विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल की मांग पर विधायक महोदय ने 5 नग ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर कोविड सेंटर में उपलब्ध कराए। वहीं पूर्व में भी उनके द्वारा 14 नग ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर दिए गए थे जिससे जेठा कोविड सेंटर में ऑक्सिजन युक्त बेड की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है, जिससे गम्भीर मरीजों को राहत मिल रही है।विधायक प्रतिनिधि ने डॉ महंत से वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने का भी आग्रह किया है। जिस पर डॉ महंत ने जल्द ही वैक्सीन संबंधी समस्या का समाधान की बात कही है।




