खरगोन में हिंसा : दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक उन्माद और अफवाह फैलाने की धाराएं लगीं

भोपाल. खरगोन हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किये गए ट्वीट पर भोपाल क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.पर आईपीसी की 58/22 , u/s 153A(1), 295A,465 505(2) धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था कि क्या तलवार-लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है? क्या खरगोन प्रशासन ने इजाजत दी थी. लेकिन वो तस्वीर खरगोन या एमपी की न होकर मुजफ्फरपुर (बिहार) की थी. गलती का अहसास होते ही उन्होंने फौरन अपनी पोस्ट डिलीट कर दी थी. लेकिन इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने दिग्विजय को घेर लिया.

इस मामले में अब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. दिग्विजय सिंह के खिलाफ  दो समुदायों में धार्मिक उन्माद फैलाने, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल, पब्लिक में अफवाह फैलाने की धाराओं में केस दर्ज हुआ है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भोपाल में क्राइम ब्रांच पहुंचकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत की थी. प्रकाश मांडेय की शिकायत पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button