
खूबसूरती ने ली जान: खूबसूरत पत्नी के शक्की पति ने चरित्र शंका पर फावड़े से पीट पीट कर मार डाला
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में आने वाले गणेश नगर की निवासी प्रीति ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। आरोपी पति बबलू उर्फ शिवकुमार कोशले से उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद से ही आरोपी पति अपनी खूबसूरत पत्नी पर शक करने लगा था। इस बढ़ते शक की वज़ह से दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। इसी कड़ी में एक दिन विवाद ज्यादा बढ़ने पर आरोपी ने अपनी पत्नी प्रीति कोशले की फावड़े से पीट पीट कर जान ले ली। दोनों का वर्ष 2008 में विवाह हुआ था। इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में ASP उमेश कश्यप, CSP स्नेहिल साहू व थानेदार फैशुल शाह ने प्रमुख भूमिका निभाई।