खेतों पर सरसों की फसल काटने जा रही महिला को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर महिला हुई घायल

रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव

खैर कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे पर चार पहिया वाहन का कहर देखने को मिला है जहां कोतवाली क्षेत्र के गांव धुंधी नंगला निवासी कमलेश देवी पत्नी जय किशन अपने घर से बच्चों के साथ खेतों पर लाहा की फसल काटने के लिए जा रही थी। उसी दौरान अलीगढ़ पलवल हाईवे पर सड़क पार करते हुए सड़क पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन चालक ने सड़क पार कर रही महिला कमलेश देवी को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर रौंद दिया। चार पहिया वाहन द्वारा महिला को सड़क पर बांधने के बाद मौके से फरार हो गया तो वही महिला जोरदार टक्कर लगते ही सड़क पर लहूलुहान होते हुए गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को चार पहिया वाहन चालक द्वारा जोरदार टक्कर मार कर मौके से भाग रहे चालक को दौड़कर मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा पकड़ने की कोशिश की गई लेकिन चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार हो गया इस दौरान घटनास्थल पर तोड़कर पहुंचे स्थानीय लोग और राहगीरों की मदद से सड़क पर पड़ी घायल महिला कमलेश देवी को आनन-फानन में उपचार के लिए साथ में मौजूद घायल महिला के बच्चों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार शुरू किया तो वही एक्सीडेंट की सूचना घायल महिला कमलेश देवी के पति जयकिशन को दी गई। एक्सीडेंट की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद डॉक्टर ने महिला की हालत को नाजुक देखते हुए सरकारी एंबुलेंस 108 के जरिए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तो वही एक्सीडेंट में घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button