खेल दिवस पर हुआ इंटर हाउस गेम्स का आयोजन

*खेल दिवस पर हुआ इंटर हाउस गेम्स का आयोजन
गरियाबंद भूपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज
छुरा: सेंट जॉन्स इंग्लिश मिडियम स्कूल छुरा में खेल दिवस पर हाउस खेल का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम विद्यालय के प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब,नीलिमा तिर्की और हाउस के मेम्बरो ने मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र का पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुवात की। इस अवसर पर विविध खेलों का आयोजन किया गया। व्यययाम शिक्षिका अमरीका ध्रुव ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर खो- खो, कबड्डी, बालीबाल, बेडमिंटन, म्यूजिकल चैयर, योग और अंकीय खेल में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी हॉउस कैप्टन ने अपनी -अपनी टीम का नेतृत्व बड़े सजग तरीके से किया। उप प्राचार्य लोवित रत्नाकर ने मेजर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उसके समान हमे भी खेल में हिस्सा लेना चाहिये। इस अवसर पर चेयर पर्सन मान्या सीतलानी ने कहा की हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है इसलिए पढ़ाई के साथ- साथ हमे खेल में भी हिस्सा लेना चाहिए। वाइस चेयर पर्सन चारु साहू ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है। खेल हमारे लिए बहुत आवश्यक है। सेकेट्री मेनका साहू ने खेल को हमारे जीवन का अनिवार्य अंग बताया। एथलेटिक्स सेकेट्री पीयूष तिवारी ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के कहा हमे निरंतर खेल का अभ्यास करना चाहिए और यह हमें देश – विदेश में नाम कमाने का एक अच्छा सोर्स है। इस अवसर पर शिक्षकों में रमेश नायक,दुष्यंत यदु, दिलीप त्रिपाठी, चितरंजन कोक, मोहित गितलहरे, दिलेश्वरी साहू, दीप्ति तारक, कीर्ति यादव, उषा यादव, मेनका, मनीषा, गुंजा सिन्हा आदि ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button