11th March 2026
देश विदेश की

खौलते पानी में समाधि लगाकर बैठ गया बच्चा, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस समय एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल इस वीडियो में एक बच्चा उबलते हुए पानी की कड़ाही में समाधि लगाकर बैठा है। जी हाँ, पढ़कर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। यह वीडियो दिखने में बहुत ही खतरनाक लग रहा है कि इसे देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि लोगों ने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की लेकिन वे पूरा सच नहीं जान पाए, हालांकि कुछ लोगों ने इसे फेक भी बताया है लेकिन वीडियो में जो दिख रहा है, वह काफी भयानक है।

इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। यूजर ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘यह 2021 का भारत है।’ इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा खौलते हुए पानी में समाधि लगाकर बैठा है और यह पानी एक बड़ी से कड़ाही में भरा हुआ है। वहीँ कड़ाही के नीचे लकड़ियां बहुत तेजी से जलाई जा रही हैं और उस बच्चे के आस-पास काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं, सभी उस बच्चे को देख रहे हैं। आप इस वीडियो को देखकर हैरान हो सकते हैं और इसे देखकर यकीन भी नहीं कर सकते। इस वीडियो में बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर आराम से बैठा है, ऐसा लग रहा है कि वह किसी मंत्र का जाप कर रहा है।

आप देख सकते हैं पानी में उसके चारों तरफ फूल नजर आ रहे हैं और कड़ाही में पानी तेज रफ्तार से खौलाया जा रहा है। वहीँ आस-पास के लोग हैरानी से लोग उसे देख रहे हैं। लेकिन बच्चे के ऊपर कोई असर नहीं पड़ रहा है। एक रिपोर्ट को माने तो यह वीडियो साल 2019 में भी वायरल हुआ था और अब एक बार फिर से यह वायरल हो रहा है।

Related posts

रुपए गिनते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना मां लक्ष्मी का हो जाएगा अपमान

Aapki Aawaz

मौत के बाद 15 दिनों तक ‘गायब’ रहा कोरोना मरीज, बेटी का वीडियो वायरल हुआ तो सच्चाई आई सामनेे…पढ़िए पूरी खबर.

ADMIN DESK

अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रैलियों का आयोजन इस साल अगस्त से

Aapki Aawaz

Leave a Comment