सलमान खान छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं टाइगर 3 की शूटिंग,जानें सीएम भूपेश बघेल से फोन पर क्या हुई बात?
Salman Khan:
सीएम भूपेश बघेल और सलमान खान की फोन पर बातचीत
दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार और छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने दिल्ली में सलमान खान से मुलाकात की है और इस दौरान उन्होंने अपने फोन से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करवाई है. इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सलमान खान के बीच बातचीत हुई तो सीएम भूपेश बघेल ने सलमान खान को छत्तीसगढ़ आने का न्योता दिया है. गौरव द्विवेदी ने बताया कि सलमान खान ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है.
छत्तीसगढ़ में फिल्मों के एक्शन और गाने शूट करने लिए बेहतर लोकेशन
छत्तीसगढ़ में बढ़ी बॉलीवुड की दिलचस्पी
छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी ने यह भी बताया कि, छत्तीसगढ़ अभी लागातार वेब सीरीज और फिल्मों की शूटिंग हो रही है. द ग्रेट इंडियन मर्डर की शूटिंग छत्तीसगढ़ में हुई है. अभी राजनांदगांव और कवर्धा क्षेत्र में वेब सीरीज जहानाबाद की शूटिंग चल रही है. इससे राज्य के कलाकारों और लोगों को रोजगार मिल रहा है. नक्सलियों के चलते छत्तीसगढ़ को लेकर जो नजरिया था वो भी अब बदलते जा रहा है. छत्तीसगढ़ की खूबसूरती अब बड़े परदे पर नजर आएगी.



