गांधी-शास्त्री जयंती पर बगीचा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महापुरुषों को नमन एवं अन्य कार्यक्रम….. मरीजों को किया फल वितरण

यादव भवन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और विचारधारा पर हुई चर्चा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण

बगीचा, जशपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान यादव भवन बगीचा में दोनों महान नेताओं के जीवन, उनके विचारों एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं।

इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रमोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष, नासिर अली, जिला उपाध्यक्ष, बुधराम बनवासी, ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा, इमरान हसन भारती, पूर्व प्रदेश सचिव माइनॉरिटी विभाग एवं यूथ इंटक प्रदेश सचिव मजदूर कांग्रेस छत्तीसगढ़, जशपुर विधानसभा बगीचा, आनन्द लाल कुजुर, वरिष्ठ कांग्रेसी, श्रीमती फुलकेरिया भगत, प्रदेश महामंत्री, रामप्रसाद साय, जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, गंगाधर यादव, मंडल अध्यक्ष, बैजनाथ गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी, फ्रांसिस लकड़ा, पार्षद, श्रवण कुमार, मीडिया प्रभारी, दुर्गेश वर्मा, जिला अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस, राधे श्याम यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष, विनोद कुमार, मीडिया प्रभारी, यूथ कांग्रेस के विवेकानंद, आर्यन गुप्ता, डेविड लकड़ा, राकेश साहू, रोहित भगत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा भावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

Back to top button