गिंदोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का किया गया शुभारंभ 

2 Min Read
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत गिंदोला में नवीन‌ धान‌ उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसके  मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा रहे।  अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष बलौदा बाजार श्रीमती सुमन‌ योगेश वर्मा ने किय। वही, विशिष्ट अथिति जिला पंचायत सदस्य‌ सभापति ‌डॉ ‌कुशल वर्मा‌ रहे। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस उपार्जन केन्द्र में दो‌ हजार एकड़,  ‌कृषक सात‌ सौ‌,  तथा लगभग बत्तीस हजार‌ धान‌ खरीदा‌ जायेगा। जिससे निश्चित रुप किसानों को फ़ायदा होगा। गांव में ही उपार्जन केन्द्र खुल जाने से किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों की हित को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ की भूपेश बघेल की सरकार ने उपार्जन केन्द्र की संख्या में बढोतरी की, ताकि किसानों को ज्यादा दूर ना जाना पड़े। हमारी सरकार समर्थन मूल्य में धान खरीदकर किसानों को चार किस्तों में बोनस भी दे रही है। हर साल सही समय में बोनस मिलने से किसानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले की अपेक्षा किसान ज्यादा की संख्या में समर्थन मूल्य में अपना धान उपार्जन केन्द्रों में बेच रहे है। इस दौरान प्राधिकृत अधिकारी ‌डॉ ‌ धनेश‌ वर्मा सहकारिता विकास ‌अधिकारी के‌ एस‌ धुव‌, सुपर वाइजर ‌ टी‌ एन‌ साहू, धौवलकर‌ सर‌ ‌ व्यवस्थापक, सरपंच ‌ घनाराम ‌पटेल, एल्डरमैन ‌ मनोज पांडेय, उप‌ सरपंच ‌ तोरण‌ डहरिया, संदीप पाण्डेय,‌ प्राधिकृत अधिकारी प्रताप डहरिया ‌,देवी‌ लाल ‌ बारवे, मृत्यंजय वर्मा,  अभिषेक ‌ पांडेय, केदार‌ डहरिया, नरेंद्र वर्मा, रज्जू वर्मा, कमल‌ प्रजापति, राजेंद्र ‌ साहू, उपस्थित थे।
Share This Article
Leave a Comment