न्यूज़रायगढ़

गुटबाजी को लेकर विधायक प्रकाश नायक का मौन आश्चर्य जनक

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायगढ़:- निगम में महापौर सभापति के मध्य चल रही नूरा कुश्ती की मीडिया रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा स्थानीय विधायक प्रकाश नायक को जमकर आड़े हाथ लिया विधायक को आम जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आपसी लड़ाई की वजह से जन हित से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे है।भाजपा नेता आरोप लगाते हुए कहा नगर निगम कांग्रेसियों की लड़ाई का अखाड़ा बन गया है।स्थानीय विधायक प्रकाश नायक जनता के सुख दुख में शामिल होने का दावा करते है लेकिन निगम में चल रही पार्षदों के खीच तान के रोकने मे असफल साबित हुए है। वार्ड नंबर 27 के उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार का जिक्र करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा आम जनता का मोह कांग्रेस से भंग ही चुका है।आम जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताया लेकिन जनहित का काम करने की बजाय कांग्रेसी आपस में लड़ाई करने में जुटे हुए है।नगर निगम में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए है। गुटीय लड़ाई की वजह से अधिकारी ठेकेदार काम करने में रुचि नही दिखा रहे है।भाजपा पार्षद वाले वार्डो में अधिक राशि खर्च किए जाने के आरोप को मिथ्या बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा सरकार का खजाना खाली है और विकास कार्यों के लिए सरकार के पास न ही पैसे है और नही इच्छा शक्ति है। प्रदेश के मुखिया घोटाले करने में व्यस्त है और स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे हुए है।आम जनता के हितो से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं है

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button