
आपकी आवाज
WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →
रायगढ़, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को कर्मा सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए वार्षिक कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्ययोजना और कर्मचारियों की प्रस्तावित मांगों पर विस्तार से चर्चा एवं चिंतन-मनन किया गया।
क्षेत्रीय स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन
अधिवेशन के दौरान संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रितेश कुमार नागेश को रायगढ़ का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही आलोक चौरसिया को कार्यकारी अध्यक्ष तथा चांपा से ज्योत्सना स्वर्णकार को क्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अधिवेशन में मुख्य रूप से रायगढ़ क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष समय लाल श्रीवास, प्रांतीय प्रचार सचिव यतीन्द्र गुप्ता, कोरबा सर्कल अध्यक्ष लक्ष्मी यादव और बिलासपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष वेद राम निर्मलकर सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।