दो दशक से ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल ने सफलता को बनाए रखा -जिला शिक्षा अधिकारी

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की गौरवपूर्ण उपलब्धि
“दो दशक से ज्ञानोदय ने सफलता को बनाए रखा -जिला शिक्षा अधिकारी”
बेमेतरा =छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर के द्वारा दिनांक 10-05-2022 को वर्ष 2022-2023 हाई स्कूल एवं हायर सेकेन्डरी के परीक्षा परिणाम जारी किए गए | प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा |
* कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम  95 प्रतिशत रहा |
कक्षा 10 वी मे 103 विद्यार्थियों मे से 75 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुवे जिनमे 13 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए जिनमे त्रिशा सोनवानी 96% ने विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, अंशुमन चंद्राकर 95.67% , उज्ज्वल सिंह वर्मा 95.67% ,जागृति पाटिल 95.5%, श्रीती सिंह चंदेल 95%, विधि देवांगन 94.5% , नीलम साहू 93.67%, यक्षा परमार 93.5%, पीयूष पटेल 93.17%, वैभवी साहू 91.83%, वीणा साहू 91.83%, श्रेया साहू 91.67%, मौली तिवारी 90.67% का प्रदर्शन सराहनीय रहा |
          कक्षा 12 वीं मे 64 विद्यार्थियों मे से 48 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुवे जिनमे 4 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किए जिनमे वाणिज्य संकाय से आर्ची हुरा 93.4%, कला संकाय से क्षमा साहू 93%, गणित संकाय से कांची वैष्णव 92% एवं जीवविज्ञान संकाय से विजय कुमार साहू 91.6% प्राप्त कर सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय को गौरवान्वित किया |
                       इस अवसर पर विद्यालय मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा एवं  सुनील तिवारी सहायक संचालक शिक्षा विभाग एवं  अवधेश पटेल डायरेक्टर समाधान महाविद्यालय  सम्मिलित हुवे | उन्होने सभी विद्यार्थियों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी एवं बच्चों की भूरी-भूरी प्रशंसा की | जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद मिश्रा  ने अपने सम्बोधन मे विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुवे कहा कि सफलता को प्राप्त कर उसे हमेशा बनाए रखना भी बड़ी उपलब्धि है | ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा ने पिछले लगभग दो दशक से बेहतर परिणाम बनाए रखा है| सहायक संचालक शिक्षा विभाग सुनील तिवारी  ने सभी को शुभ कामनाएँ प्रेषित की | अवधेश पटेल डायरेक्टर समाधान महाविद्यालय  ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत  रत्न  डाक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सुविचार “छोटा लक्ष्य बड़ा अपराध” को ध्यान मे रखते हुवे हमेशा बड़े लक्ष्य बनाने का प्रयास करने के लिए बच्चो को प्रेरित किया  | उन्होने सभी विद्यार्थियों , पालकों एवं शाला परिवार को शुभ कामनाएँ दी|                              
        सभी विद्यार्थियों के असाधारण उपलब्धि पर प्राचार्य महोदया डाक्टर अलका तिवारी ने मेधावी बच्चो को बधाई दी एवं उनके कठिन परिश्रम की प्रशंसा करते हुवे आगे परिश्रम की निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया | स्कूल के डायरेक्टर  अविनाश तिवारी जी ने कक्षा 10 वी एवं 12 वी मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रो को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button