हिंदू धर्म में हवन एवं यज्ञ करने की खास अहमियत है। हवन करने के साथ सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। कई अध्ययन में बताया गया है कि हवन करवाने से प्रदूषण मुक्त वातावरण प्राप्त होता है। इससे आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, बुरी घटना टालने या इच्छाएं पूर्ण करने के लिए हवन किया जाता है। आइए जानते हैं हवन करने के फायदों के बारे में…
हवन में बेल, नीम, कलींगज, आम की लकड़ी, पीपल की छाल, पलाश का पौधा, देवदार की जड़, बेर, कपूर, शकर जौ, चावल, चंदन की लकड़ी को अग्नि में डाला जाता है, जिससे निकलने वाले धुएं से वातावरण उत्तम होता है। ये सभी सामग्रियां सेहत के लिए लाभदायक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवन में गोबर के बने उपलों का उपयोग होता है जिनसे 94 प्रतिशत जीवाणुओं का नाश हो जाता है। इसके अतिरिक्त हवन करने से कई हानिकारक रोगों से निजात प्राप्त होता है।
ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है:-
यदि किसी मनुष्य के जीवन में ग्रह दोष की परेशानी है तो हवन करना चाहिए। हवन करवाने से ग्रहों की दशा शांत होती है। ग्रह से जुड़े वार के दिन संकल्प करके ग्यारह या इक्कीस व्रत रखकर होम करके पूर्णाहुति देने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। हवन पूजा होने के पश्चात् ब्रह्माणों को खाना खिलाएं। तत्पश्चात, धन और वस्त्रों का दान करें।
वास्तु दोष को दूर करता है:-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हवन पूजा कराने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का असर बढ़ता है। घर बनाने के चलते वास्तु दोष को दूर करने के लिए हवन किया जाता है। घर बनाने में किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष न रह जाएं। इसलिए निर्माण से पहले शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन तथा शिलान्यास की उपसना की जाती है। इसके पश्चात् घर बनने के पश्चात् गृह प्रवेश की पूजा की जाती है। जिससे आंतरिक तथा बाहरी वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहे।
Read Next
1 day ago
दिल्ली लाल किला धमाके में क्या-क्या खुलासे हुए…. 11 अपडेट्स….
7 days ago
छत्तीसगढ़ से पापुआ न्यू गिनी को भेजा गया 20 मीट्रिक टन पोषक चावल, भारत ने बढ़ाई वैश्विक सप्लाई की ताकत
2 weeks ago
कोट्टायम में पर्यटक बस पलटी, एक की मौत, 49 घायल केरल में दर्दनाक सड़क हादसा
4 weeks ago
अयोध्या में नौवें दीपोत्सव में 29 लाख दीयों से विश्व रिकॉर्ड, सरयू आरती ने भी बनाया गिनीज रिकॉर्ड
4 weeks ago
धनतेरस और दिवाली पर सोने की कीमतों का रिकॉर्ड उछाल, लेकिन स्मार्ट खरीदारी से बचत संभव
10th October 2025
JSW MG Motor India ने लॉन्च किया Windsor Inspire Edition, सिर्फ 300 यूनिट्स होंगे उपलब्ध
10th October 2025
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भारत दौरा: दोनों देशों के बीच संबंधों में नई ऊर्जा
10th October 2025
10 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत
10th October 2025
गाजा में इजरायल का बड़ा हवाई हमला, 40 से अधिक फिलिस्तीनी मलबे में दबे; ट्रंप की शांति योजना के बीच बढ़ा तनाव
22nd September 2025
AIOCD ने ऐतिहासिक GST 2.0 सुधार का किया स्वागत मरीजों को अब बड़ी राहत
Back to top button