छत्तीसगढ़

चिटफंड के नाम पर ठगे गए लोगों को आज मिलेगा न्याय : निवेशक न्याय कार्यक्रम में सीएम लौटाएंगे पैसे

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों की ठगी का शिकार हुए निवेशकों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद से राज्य स्तर से लेकर जिला प्रशासन द्वारा ऐसी अनियमित वित्तीय कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। निवेशकों को उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लौटायी जा रही है। इसी कड़ी में 17 जून को निवेशक न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेडिकल कॉलेज रायपुर स्थित ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनियमित वित्तीय कंपनी देव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के निवेशकों को राशि अंतरण करेंगे। इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक प्रमोद शर्मा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button