चुनावी प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी से कोसों आगे निकली भाजपा प्रत्याशी सरिता केशव जायसवाल..

विकास के विजन ने पहुंचाया जीत की दहलीज पर..अब्दुल सलीम मुन्ना भाई ने भी झोंकी अपनी ताकत..

रायगढ़…चक्रधरनगर छेत्र से वार्ड नंबर 22 की भाजपा प्रत्याशी सरिता केशव जायसवाल की जीत सुनिश्चित नजर आ रही है।आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उनकी निकली रैली से माहौल पूरी तरह से एकतरफा हो गया है।सैकड़ों की तायदाद में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड के हरेक घर में जाकर सरिता केशव जायसवाल के लिए वोट मांगा, उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशलेश मिश्रा चुनाव जीतकर यहां विकास करते रहे हैं।इस दफा कौशलेश मिश्रा वार्ड नं 28 से चुनाव लड़ रहे हैं।इसी वजह से ओपी चौधरी के करीबी समझे जाने वाले जमीनी कार्यकर्ता केशव जायसवाल की पत्नी को इस वार्ड से टिकट दी गई है।केशव जायसवाल बीते 15 वर्षों से भाजपा से जुड़कर कार्य करते रहे हैं।उन्हें वार्ड नं 22 के निवासियों से पूरा समर्थन मिल रहा है।

ओपी के विकास कार्यों का मिल रहा फायदा..
भाजपा प्रत्याशी सरिता केशव जायसवाल बीते पंद्रह दिनों से चुनाव प्रचार में अपनी टीम के साथ जुटी हुई है।उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने लोगों को ठगा है।उससे जनता काफी नाराज है।इधर सवा साल से प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से विकास कार्यों को नई गति मिली है।तो वित्त मंत्री और हमारे लाडले विधायक ओपी चौधरी ने शहर की तस्वीर बदलने के लिए जिस तरह से नालंदा परिसर की स्थापना, ऑक्सीजोन का निर्माण शहर के हर वार्ड की सड़कों का निर्माण,बिजली,पानी की बेहतर सुविधा का काम करवाया है।उसके बाद से जनता ने हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी को जीताने का मन बना लिया है।इसी वजह से वार्ड नं 22 के लोग भी मतदान के दिन भाजपा के पक्ष में मतदान कर मुझे विजयी बनायेंगे।

अब्दुल सलीम ने इस वार्ड में झोंकी अपनी ताकत..

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अब्दुल सलीम मुन्ना भाई ने भी इस वार्ड से सरिता केशव जायसवाल को जीताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।बता दें कि अब्दुल सलीम इसी वार्ड के रहवासी हैं।और इस वार्ड में उनसे जुड़े सैकड़ों लोग निवासरत हैं।इसी वजह से प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद से अब्दुल सलीम लगातार सरिता केशव जायसवाल के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।और अपने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

सैकड़ों लोग हुए रैली में शामिल..

आज सरिता केशव जायसवाल के साथ रैली में सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।रैली में महिलाओं के साथ साथ युवाओं की टोली भी घर घर जाकर वोट मांग रही थी।रैली में मुख्य रूप से विष्णु,महेश,प्रकाश,गुरमुख, मेळु,लखन,आकाश,शबी,उमेश, अशोक,रोशन,बजरंग,किशोर, टासा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button