चोरों के हौसले शिखर पर नगर निगम में भी आजमाया हाथ

रायगढ़। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम को भी नही छोड़ा चोरो ने चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शहर के बीचो बीच नगर निगम की बनी हुई लोहे की रेलिंग को भी नही छोड़े उसे भी उखाड़ कर ले गए दिनांक 3 जुलाई 2022 रविवार की रात को चोरों ने नगर निगम के ही सामने जो कि सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है और देर रात तक लोगो का आवाजाही लगा रहता है वही सीसीटीवी कैमरा सड़क के दोनों तरफ सभी दुकानों में लगभग लगभग लगा हुआ है फिर भी चोरो ने घटना को अंजाम दे दिया नगर निगम प्रशासन के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया गया है चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि 2 जुलाई की रात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोचन नगर में सेंधमारी कर लाखों का सामान उड़ा ले गए वही 3 जुलाई की रात कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम के सामने नगर निगम के भी बनाए हुए रेलिंग को भी नहीं छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button