
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
रायपुर। छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस ने प्रदेश एवम जिला कार्यकरिणी की घोषणा कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के अनुशंसा पर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.उदित राज के अनुमति से छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने लिस्ट जारी की है।
फनीस दुबे की जगह पर अजय मरकाम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बताया जा रहा है कि फनीस दुबे निष्क्रिय उपाध्यक्ष थे इसलिए उनकी जगह पर अजय मरकाम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।भिलाई असंगठित कामगार एवम कर्मचारी कांग्रेस में बजरंगी लाल सिंह जिलाध्यक्ष बने रहेंगे।रवि शंकर रजवाड़े को कोरिया के अध्यक्ष पद पर चुना गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज तथा प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी है।
देखें लिस्ट:-






