रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना मौत और नए संक्रमितों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। हालात को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, जिनमें राजधानी रायपुर, दुर्ग भी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार ने आज लॉकडाउन को लेकर कुछ रियायतों का ऐलान किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर, बालोद और दुर्ग में 17 मई तक, कोंडागांव, कांकेर में 16 मई और बीजापुर में 12 मई तक और बलरामपुर, धमतरी, सूरजपुर, जशपुर और बिलासपुर में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में आज 15 हजार 785 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9485 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 210 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 9485 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 15785 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 87 हजार 486 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 6 लाख 53 हजार 542 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,24,459 हो गई है।
Read Next
23 hours ago
अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का हुआ चयन
1 day ago
संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रथोत्सवविधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा
1 day ago
जोरापाली इंडस्ट्रीज से चोरी का कोतरारोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
1 day ago
अडानी का गढ़ नहीं बनने देंगें छत्तीसगढ़ को–राकेश पाण्डेय
1 day ago
पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!…
1 day ago
तमनार ब्लाक के मुंडागांव में अड़ानी कंपनी के द्वारा धुआंधार पेड़ कटाई का विरोध करने पर विधायक विद्यावती सिदार की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या युंका नेताअब्राहम टोप्पो
1 day ago
शहर के बीटी सड़क पर लगाए सोलर रिफ्लेक्टिव मार्कर लाइट में भ्रष्टाचार की बू – नेता प्रतिपक्ष
1 day ago
मुक्तिधाम तक अब नहीं होगी परेशानी! पार्षद आदित्य बाजपेयी ने नगर पंचायत लैलूंगा के लिए निःशुल्क शव वाहन की मांग रखी, अध्यक्ष कपिल सिंघानिया ने दिया सकारात्मक आश्वासन
1 day ago
अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन
2 days ago
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत जशपुर पुलिस के द्वारा चलाया गया वृहत स्तर पर नशा विरोधी अभियान……
Back to top button