11th March 2026
न्यूज़

छत्तीसगढ़ के कोरबा चांपा मुख्य मार्ग में कोथारी नाका के समीप एक्टिवा में तेज स्पीड से आ रहे पिकअप ने टक्कर मारी। टक्कर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा चांपा मुख्य मार्ग में कोथारी नाका के समीप एक्टिवा में तेज स्पीड से आ रहे पिकअप ने टक्कर मारी। टक्कर में एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को पिकअप ने टक्कार मार दी, जिससे मौके पर ही एक्टिवा सवार बुजुर्ग की मौत हो गई और एक घायल हो गया। एक्टिवा में टक्कर मारने वाला पिकअप चालक फरार हो गया।

जांजगीर चांपा जिले के मड़वा निवासी 90 वर्षीय महेतरीन बाई गांव में ही रहने वाले 19 वर्षीय देवराज के साथ कोरबा के मानिकपुर में अपने रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद रविवार की सुबह मानिकपुर से अपने गांव मड़वा के लिए निकले थे। कोरबा चांपा मुख्य मार्ग में कोथारी नाका के समीप एक्टिवा सवार सड़क किनारे एक्टिवा को खड़ा कर शौच के लिए गया हुआ था, वापस आते ही एक्टिवा पर बैठे ही थे कि चांपा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में बुजुर्ग मेहतरीन बाई की मौके पर ही मौत हो गयी, साथ ही एक्टिवा सवार देवराज घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना 112 को दी। घायल को अस्पताल के लिए भेजा गया। उरगा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भेजा। उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि पुलिस ने पिकअप वाहन को ज़ब्त कर थाना भेज दिया है, उसका चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

Related posts

CG Love Jihad: भिलाई में युवती से फर्जी नाम बताकर दुष्कर्म, बनी मां, फिर जबरन बदला धर्म – आरोपी गिरफ्तार

ADMIN DESK

राशन कार्डधारी अपने नजदीकी शा.उ.मु.दुकान में 30 जून तक कराये eKYC

Aapki Aawaz

केलो मईया घाट के पुनर्निर्माण हेतु आम जनता ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

Aapki Aawaz

Leave a Comment