छत्तीसगढ़ में आज 5525 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 8 संक्रमितों की मौत, जानिए किस जिले में मिले कितने मरीज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। आज भी प्रदेश में 5525 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4240 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 8 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

आज 5525 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 9.74 प्रतिशत हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32139 हो गई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर 1692
दुर्ग 653
राजनांदगांव 238
बालोद 96
बेमेतरा 20
कबीरधाम 39
धमतरी 92
बलौदाबाजार 60
महासमुंद 48
गरियाबंद 09
बिलासपुर 447
रायगढ़ 663
कोरबा 366
जांजगीर 204
मुंगेली 64
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 33
सरगुजा 172
कोरिया 64
सूरजपुर 90
बलरामपुर 43
जशपुर 146
बस्तर 27
कोंडागांव 28
दंतेवाड़ा 53
सुकमा 25
कांकेर 124
नारयाणपुर 24
बीजापुर 05

Share This Article
Leave a review