छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भृत्य भर्ती परीक्षा का जिला में सफल आयोजन की तैयारी हेतु बैठक संपन्न

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 23 सितम्बर 2022/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भृत्य भर्ती परीक्षा 2022 का जिला में सफल आयोजन की संपूर्ण तैयारी हेतु आज बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए है।  इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री बालेश्वर राम एवं  निर्मीत्त केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष उपस्थित थे।
बैठक में आगामी 25 सितम्बर 2022 को आयोजित होने वाले भृत्य भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन हेतु परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था, केंद्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, सहित अन्य सभी तैयारियों  के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुए जिम्मेदारी निर्धारित की गई।
जिले में भृत्य भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिसके अंतर्गत  शासकीय राम भजन राय एन.ई.एस. महाविद्यालय, शासकीय.विजय.भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया, .शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर, जशपुरांचल इग्लिश स्कूल मधुवनटोली एवं हॉली क्रॉस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  घोलेंग शामिल है।
भृत्य भर्ती परीक्षा में  कुल 4599 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। भृत्य भर्ती परीक्षा 25 सितंबर 2022  को मध्यान्ह 12 बजे 02 तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में आधा घण्टा पूर्व 11रू30 बजे तक अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहना अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ  पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, रखना अनिवार्य रूप से लाना होगा। साथ ही  परीक्षा केन्द्रो में दिव्यांग परीक्षार्थी भी शामिल होंगे जिनकी बैठक हेतु समूचित व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। दिव्यांग परीक्षार्थी को आने साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र मूल प्रति रखना अनिवार्य होगा।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button