न्यूज़

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका,

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–18.8.22

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका,जिला उपाध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष समेत कुल 10 पदाधिकारियों ने दिया पार्टी से सामुहिक इस्तीफा…..

पखांजुर@…..
कांकेर जिले के पखांजूर में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है,बतादे की आम आदमी पार्टी के कांकेर जिले के उपाध्यक्ष नीरज राय कोयलीबेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विजय दास पखांजुर क्षेत्र के अलग अलग 10 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है,वही आम आदमी पार्टी के कांकेर जिले के उपाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि पार्टी में गुटबाजी के चलते पार्टी से इस्तीफा दिया है।
साथ 10 पदाधिकारी ने पार्टी से सामुहिक इस्तीफा दिया है,नीरज ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी तक पार्टी का एक भी विधायक चुन कर नहीं आया है अभी से पार्टी में गुटबाजी हो रहा है तो आगे जा रहा जब विधायक सांसद चुन कर आएंगे सरकार बनेगी तो तब हमारे साथ किस प्रकार का दुर्व्यवहार किया जाएगा बोहत जल्द पखांजुर से 150 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा देंगे।वही नीरज ने दूसरे पार्टी में प्रवेश करने के बात पर कहा कि अभी तो किसी अन्य पार्टी में प्रवेश नहीं करेंगे मगर क्षेत्र के विकास करने वाले पार्टी को समर्थन जरूर देंगे।

आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।
आम आदमी पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष नीरज राय को अनुशासन हीनता और पार्टी में निष्क्रियता के चलते पद मुक्त प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और जिला प्रभारी गोपाल साहू के अनुसंशा पर पत्र क्रमांक 1/01 दिनांक 16/08/2022 को जिलाध्यक्ष परवेज खान ने आदेश कर चुके है।
वही खबर चल रही है आम आदमी पार्टी के कुछ सदस्यों ने पार्टी छोड़ा जबकि पखांजूर ब्लॉक अध्यक्ष का पद खाली है, जिनका नाम ब्लॉक अध्यक्ष बताया जा रहा है उनको पार्टी ने नियुक्ति दिया ही नहीं है।
वही विधानसभा संगठन प्रभारी सुजीत कर्मकार ने बताया की जिनको पदाधिकारी बताया जा रहा है और उनको पार्टी उन्हें जिम्मेदारी दिया ही नहीं है। ये सब पार्टी को बदनाम करने का साजिश है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button