छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट – किरंदुल पुलिस ने दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर की त्वरित कार्रवाई

किरंदुल में छेड़छाड़ और मारपीट पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गए जेल
किरंदुल, दंतेवाड़ा – 15 अक्टूबर 2026

लौह नगरी किरंदुल में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को किरंदुल निवासी एक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय यादव ने तत्काल संज्ञान लिया।

पहला मामला – छेड़छाड़ का:
आरोपी मोहम्मद सालीन के विरुद्ध थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 66/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(3) एवं 78(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला – मारपीट का:
छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने वालों के साथ मारपीट करने पर दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आरोपियों की पहचान –
1. मोहम्मद सजीद (22 वर्ष), पिता मोहम्मद मुरसलीन, निवासी पुराना भट्ठीपारा, किरंदुल 2. मोहम्मद आजाद (23 वर्ष), पिता मोहम्मद इमरान, निवासी पुराना भट्ठीपारा, किरंदुल
के रूप में हुई है। इनके विरुद्ध थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत BNS की धारा 296, 115(2) एवं 3(5) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ दोबारा विवाद कर उग्र होने पर उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

बाद में तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे एवं एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस की अपील

किरंदुल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल थाना किरंदुल को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Back to top button